बलिया: फर्जीवाड़े से नौकरी पाने वाले 10 और शिक्षकों पर जांच शुरु, कार्यवाही से विभाग में हड़कंप

बलिया में परिषदीय विद्यालयों में फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने के मामले में एसटीएफ हर पहलू पर जांच कर रही है। अब जांच के दायरे में 10 और शिक्षक आ गए हैं। एसटीएफ की ओर से मिली सूची पर महानिदेशालय ने बीएसए को पत्र भेज कर 10 शिक्षकों को शैक्षिक दस्तावेजों और नियुक्ति संबधित प्रपत्रों को तलब किया गया है।एसटीएफ की ओर से जारी 11 शिक्षकों की सूची में दो-दो शिक्षक विभिन्न जनपदों में कार्यरत थे। वहीं 14 ऐसे शिक्षक हैं जिनके पैन नंबर में गड़बड़ी पाई गई थी। इस मामलों में जांच और कार्रवाई प्रचलित हैं। इसी बीच शासन की परिषदीय विद्यालयों में फर्जीवाड़ा कर नौकरी पाने वाले प्रदेश के 35 शिक्षकों की सूची और जारी हुई है। बताया जा रहा है कि इसमें बलिया जनपद के 10 शिक्षक शामिल हैं।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज विद्यालयों में तैनात फर्जी शिक्षकों के तमाम दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। बलिया जनपद के अलग अलग शिक्षा क्षेत्रों में फर्जीवाड़ा करने वाले 10 उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों मे कार्यरत प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों एवं शिक्षामित्रों के खिलाफ जांच शुरु कर दी गई है। आपको बता दे कि इससे हड़कंप की स्थिति है।बीएसए ने इसके लिए सभी बीईओ बांसडीह, मनियर, चिलकहर, नगरा, हनुमानगंज को पत्र जारी किया है। उक्त दस्तावेजों को स्पीडपोस्ट के माध्यम से संबंधित अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि उक्त शिक्षकों का यदि मानव संपदा पोर्टल पर अभिलेख सत्यापित नहीं पाया जाए तो उनको वेतन अविलंब बाधित कर दिया जाए। साथ ही उनका अंक पत्र प्राप्त कर अवगत कराएं। अधिकारी, कर्मचारी दस्तावेज खंगालने में जुटे हैं।

वहीं बीएसए शिवनारायन सिंह का कहना है कि एसटीएफ का पत्र मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारियों को 10 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र और सेवा पंजिका को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीईओ के पास शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र होते हैं। वहीं, मानव संपदा पर यदि उक्त शिक्षकों का अभिलेख सत्यापित नहीं पाया गया तो उनका वेतन तत्काल बाधित कर दिया जाएगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

13 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

14 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

14 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

14 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

14 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

16 hours ago