बलिया- जलेश्वर हत्याकांड का खुलासा, एडवोकेट समेत 3 गिरफ्तार, कोर्ट जाएगा बार एसोसिएशन

बलिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर की ह’त्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जहां राजनीतिक वर्चस्व और पुरानी रंजिश में ह’त्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस ने अधिवक्ता सहित 3 आरोपियों को गि’रफ्ता’र किया गया है। अन्य आरोपित सहित शू’टरों की तलाश में पुलिस लगातार छापा मार रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गि’र’फ्ता’र कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 7 जुलाई को बैरिया के देवराजब्रह्म मोड़ और चिरैया मोड़ के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने सोनबरसा गांव से जलेश्वर की गो’ली मा’रक’र ह’त्या कर दी थी। वारदात के समय चांदपुर निवासी सबल सिंह भी कार में थे।

पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने ह’त्या’कां’ड की जांच के लिए 4 टीमें गठित की थी। इसके लिए इलेक्ट्रानिक और अभिलेखीय साक्ष्य जुटाए गए। और फिर जांच के बाद ह’त्याकां’ड का खुलासा हुआ। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि ह’त्या’कां’ड में शामिल सबल सिंह उर्फ अमृतेश सिंह निवासी चांदपुर, सुनील सिंह निवासी बैरिया और अभय कुमार भारती निवासी झंडा भारती के मठिया को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सबल नामजद जबकि सुनील सिंह और अधिवक्ता अभय कुमार भारती का नाम जांच के दौरान सामने आया है।

राजनीतिक वर्चस्व और पुरानी रंजिश में सभी ने प्रमुख व्यवसायी हरी सिंह निवासी बैरिया के साथ योजना बनाकर हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपित अधिवक्ता अभय कुमार भारती ने बताया कि 5 जुलाई को सुनील सिंह और हरी सिंह के साथ मिलकर जलेश्वर की हत्या की योजना बनाई थी। मैंने शूटरों को कार की पहचान कराई। हत्या हो जाने के बाद देवराजब्रह्म मोड़ पर जाकर सुनील सिंह को बताया था कि काम हो गया।

बार एसोसिएशन ने की निष्पक्ष जांच की मांग– बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री अभय कुमार भारती को गिरफ्तार करने से आक्रोशित अधिवक्ता पांच दिनों से न्यायिक कार्य से विरत हैं। अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। हालांकि एसएचओ की मानें तो जांच जारी है। कुछ और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। हरी सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago