विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुई आप पार्टी , इस दिन बलिया आएंगे संजय सिंह

बलिया। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने अभी से ही कमर कस ली है। इस बार प्रदेश में आम-आदमी पार्टी भी सक्रिय हो गई है और यही वजह है कि आम आदमी पार्टी जनता को साधने की रणनीति पर काम कर रही है, साथ ही युवाओं को अपनी टोली में करने की भरपूर कोशिश कर रही है। इसी बीच 26 जुलाई को राज्यसभा सांसद और उत्तरप्रदेश के प्रभारी संजय सिंह बलिया आने वाले हैं, इसको लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है।

वहीं आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव राजेश सिंह का कहना है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी ही परिवर्तन और विकास कर सकतीं हैं। अब तक बाकी सारी पार्टियां जातिवादी और धर्मवादी मानसिकता लेकर प्रदेश का जितना विनाश कर सकती थी उन्होंने किया। अब जनता इनके कुकर्मों को आगामी विधानसभा चुनाव में झाड़ू से साफ करने वाली है।बता दे कि आम आदमी पार्टी जनता के बीच अपनी पैठ को मजबूत कर रही है। अपनी कार्यप्रणाली से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश में जुटी है।

इसको लेकर जिले में सदस्यता अभियान भी शुरू हैं जिसकी समीक्षा सांसद संजय सिंह और उत्तर प्रदेश सह प्रभारी और पूर्वांचल विंग अध्यक्ष अनूप पांडेय के निर्देशानुसार किया जाएगा। पार्टी के जिला महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान में जनता बहुत ही अपार समर्थन के साथ जुड़ रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे जनपद में एक भी सीट जातिवादी और धर्मवादी पार्टियों को नहीं जीतने दिया जाएगा। मुफ्त स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा अच्छी सड़क चौबीसों घंटे बिजली और पानी आम आदमी पार्टी का संकल्प है इसे हर हाल में उत्तर प्रदेश में लागू करना है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago