बलिया। शासकीय अवकाश पर भी परीक्षा आयोजित करवाने वाले जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय ने अपनी गलती सुधार ली है। अब 21 जुलाई यानि बकरीद पर होने वाली परीक्षा को आगे बढ़ा दिया है। बलिया खबर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया, और अपनी भूल सुधारते हुए आनन-फानन में प्रबंधन ने 21 जुलाई को आयोजित परीक्षा को स्थगित किया अब परीक्षा 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
आपको बता दे कि पहले विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा 21 जुलाई के दिन परीक्षा आयोजित की जा रही थी। चूंकि 21 जुलाई के दिन बकरीद पर्व भी है तो इसको लेकर अल्पसंख्या छात्र-छात्राएं काफी परेशान थे साथ ही बच्चों के अभिभावकों ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए सवाल उठाए कि आखिर उनके पर्व के दिन ही परीक्षा का आयोजन क्यों किया जा रहा है।
खबर मीडिया के संज्ञान में आई तो मामले ने तूल पकड़ा। वहीं अल्पसंख्यक छात्र—छात्राओं एवं उनके अभिभावक कुलपति से परीक्षा को स्थगित करने की मांग की। जिससे वे अपने पर्व को शांति के साथ मना सके और परीक्षा भी न छूटे। पूरे मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए कुलपति ने पत्र जारी कर 21 जुलाई को बकरीद त्यौहार का अवकाश घोेषित कर परीक्षा भी स्थगित कर दिया। 21 जुलाई को होने वाली परीक्षा 31 जुलाई करने का फैसला किया है। जिसका पूरे जनपद में स्वागत हो रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…