Categories: featured

बलिया जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र ने निलंबित होने के बाद दिया बेहद चौकाने वाला बयान

बलिया जेल में लगातार हंगामे के बाद जेल अधीक्षक उदय प्रताप को निलंबित कर दिया गया। और निलंबन की कार्रवाई के बाद उन्होंने बेहद ही चौकाने वाला बयान दिया है। जिनका कहना है कि जेल में कैदियों के पास मोबाइल थे। और मोबाइल वापस लेने पर ही कैदी हंगामा कर रहे थे। निलंबित जेल अधीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि जेल का चार्ज लेने के पहले अधिकांश कैदियो के पास मोबाइल था। जेल का चार्ज लेने के बाद जेल की बहुत सारी गंदकियो को साफ किया। शासन के निर्देश पर चेकिंग के दौरान लगातार जेल से मोबाइल फोन निकल रहे थे।

इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि जेल मे चेकिंग के दौरान कैदियों से मोबाइल निकालने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उदय प्रताप ने आगे बताया कि कैदियों से चेकिंग मे मोबाइल फोन निकालने पर जेल में कैदी हंगामा कर रहे थे। जेल में बंद अपराधी किस्म के कैदियों ने अपना वर्चस्व बना लिया था। निलंबन से जेलकर्मियों का धैर्य टूट गया है।वह अपराधिक किस्म के कैदियों के पास जाने का साहस नहीं कर रहे हैं। चार्ज लेने से पहले जेल में कैदियों के मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था।

जेल से मिले मोबाइल की CDR से पता लग जाएगा कि कब से जेल में मोबाइल फोन कैदियों के पास थे। निलंबित जेल अधीक्षक के इस चौकाने वाले बयान से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने अपने आरोपों से जेल प्रशासन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालांकि अब देखना होगा कि उनके इस बयान के बाद आगे क्या कार्रवाई की जा सकती है। और उनके आरोपों की जांच होती है या नहीं। कैदियों के पास मोबाइल होबे की खबर अपने आप में चौकाने वाली है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago