Categories: featured

खुद पर लगे आरोपों पर पूर्व विधायक का पलटवार, कहा भाजपा के प्रतिनिधि फोटोबाजी, लूट-खसोट में व्यस्त

बलिया की सियासत गरमाई हुई है। कारण है कि बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के द्वारा पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल पर लगाए गए आरोप। इसका वीडियो भी वायरल हुआ जिलके बाद अब जयप्रकाश अंचल ने वर्तमान विधायक पर कई आरोप लगाकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिसका घर शीशा का हो उसे दुसरों के घर पर पत्थर नही फेंकना चाहिए।

पूर्व विधायक का तंज, फोटोबाजी में व्यस्त हैं भाजपा प्रतिनिधि– बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने लालगंज मीडिया सेंटर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार केवल जुमलों की सरकार है। सपा के शासनकाल में कई काम हुए और अब बीजेपी के विधायक मंच से अपना श्रेय ले रहे हैं। भाजपा सरकार के प्रतिनिधि केवल भाषण बाजी व फोटो खिंचवाने में ब्यस्त है तभी तो सड़क के मरम्मत पर भी ये लोग शिलान्यास कर रहे है। बैरिया विधानसभा के जो काम बीजेपी खुद के खाते में गिना रही है। उसमें से 75 फीसदी हमारी सरकार की परियोजना है।

बोले, अधूरे काम ही सरकार की उपलब्धि- उन्होंने सपा के विकासकार्यों को बताते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश जी ने बैरिया विधान सभा क्षेत्र में शिवपुर घाट पर स्थाई पक्का पुल दिया। सोनबरसा अस्पताल के लिए 27.5 करोड़ रुपए पास किया जिसमें से अपने शासन काल मे ही 3.75 करोड़ रुपए रिलीज भी कर दिया था लेकिन अभी तक इसको पूरा नही करना भाजपा सरकार की यही उपलब्धि है। बैरिया को नगर पंचायत, अग्निशमन केंद्र,कन्या इंटर कालेज सोनबरसा, सोनबरसा में मंडी की स्थापना सहित दीघार में सब स्टेशन आदि कार्य कराया जिसका श्रेय बीजेपी के विधायक ले रहे है।

बोले, लूट-खसोट में लगे हैं बीजेपी के जनप्रतिनिधि- अंचल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के जन प्रतिनिधि लूट खसोट में लगे हुए है चाहे वह दुबे छपरा में बंधे का पैसा हो या एन एच 31 के मरम्मत का पैसा हो। बीजेपी विधायक पर पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि कोटेदार को पहले सस्पेंड कराना और तीन लाख रुपए लेकर उसे बहाल कराना इनका काम है। आरोप लगाया कि लालबालु वे दारू का धंधा वर्तमान विधायक के संरक्षण में हो रहा है। दुबे छपरा में खाने के नाम पर लंगर चलाकर भी लूट किया जा रहा है जिसमे जनप्रतिनिधि व अधिकारी मिले हुए है। यदि सेवा भाव ही रहता तो दुबे छपरा में लंगर चलता शेष जगहों पर भी लंगर चलता पर दुबे छपरा हाई लाइटेड जगह है वहाँ ज्यादा लूट हो जाती है इसलिए केवल वही लंगर चलता है वह भी सरकारी खर्च पर। अंत मे पूर्व विधायक ने वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि जिन जगहों से वसूली का आरोप विधायक ने बीड़ीओ में लगाया है उन सब जगहों से वे स्वयं पैसे की वसूली करते है। वायरल वीडियो में मुझे जातिवादी कहा गया है मैं जातिवादी नही हूँ मैं सबको साथ लेकर चलने वाला ब्यक्ति हु उल्टे दुर्जनपुर कांड को याद कराते हुए इशारा किया कि लोग समझ रहे है कौन कितना जातिवादी है। इस अवसर पर बैरिया विधान सभा के सपा अध्यक्ष राज प्रताप यादव,स्वामीनाथ,वीरेंद्र यादव,किसुन पासवान,अमित तिवारी,रवि यादव,अवधेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago