Categories: featured

बलिया के 16 गांवों से गुजरेगा लिंक एक्सप्रेस वे, जमीन अधिग्रहण के लिए सर्वे शुरु

बलिया में लिंक एक्सप्रेस वे को धरातल पर उतारने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही है। इसी बीच जिले को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की कवायद भी तेज हो गई है। इस काम के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी किए हैं।

जिसके तहत 16 गांवों का लैंड प्लान तैयार होगा। साथ ही बैरिया तहसील की कुछ जमीनें इससे प्रभावित होंगी जिसके सर्वे का काम शुरु कर दिया गया है। इसके लिए तहसीलदार के अगुवाई में टीमें गठित की घई हैं। जो भूखंड का ब्योरा इकट्ठा करेंगी। इसके अलावा एक्सप्रेस वे बनाने के लिए लागत और जमीन की जरुरत का पता लगाया जा रहा है। 32 किलोमीटर लंबे बनने वाले इस मार्ग के लिए सर्वे का काम भी जारी है।

मार्ग में प्रभावित होने वाली जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। तहसीलदार बैरिया ने बताया कि शासन की ओर से प्रभावित किसानों की संख्या और जमीनों की जरूरत पता की जा रही है। इसकी रिपोर्ट बनवाई जा रही है। परियोजना का सर्वे और डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी एलएन मालवीय इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है।

16 गांव से गुजरेगा एक्सप्रेस वे– यह एक्सप्रेस-वे स्वीकृत परियोजना के तहत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा, जो बलिया शहर से लगभग 10 किमी दूर नेशनल हाईवे-31 पर खत्म किया जाएगा। इसके लिये बैरिया तहसील क्षेत्र के बढ़वलिया, शाहापुर, लकड़ा, अवगिलवा, हरदरपुर, बंकापुर, टिकरी, सरेह-इजरा, बसारतपुर, सुल्तानपुर, रसड़ा, कोटवारी, कुरूचंदा सिंहपुर, पूरा एकौनी, एकौनी व पाह तीखा गांव प्रभावित होंगे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago