बलिया जेल में बंद बदमा’श ने ब्लाक प्रमुख से मांगी लाख रुपये की रंगदा’री !

बलिया- जेलों से रंगदारी वसूली का खेल कोई नई बात नहीं है। जेल के भीतर अपराधी मोबाइल फोन का इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं । ताज़ा मामला जिले की जेल से आया है खबर के मुताबिक आजमगढ़ जिले के लाटघाट क्षेत्र के हरैया ब्लाक प्रमुख दुलारी देवी के प्रतिनिधि संतोष सिंह से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकरी के मुताबिक रौनापार थाने के मसूरियापुर गांव निवासी संतोष सिंह हरैया ब्लाक प्रमुख दुलारी देवी के प्रतिनिधि हैं। उनके मुताबिक रौनापार के साहीडीह के प्रधान सुशीला यादव का देवर धर्मेंद्र यादव प्रतिनिधि है। संतोष सिंह का आरोप है कि धर्मेंद्र यादव कई दिनों से एक लाख रुपये मांग रहा था। 17 अगस्त को ब्लाक परिसर में संतोष के पास धर्मेंद्र बाइक से पहुंचा और कहा कि बलिया जेल से ध्रुव सिंह बात करेंगे।

संतोष के फोन लेते ही उधर से आवाज आई कि मेरे विषय में धर्मेंद्र आपको समझा देगा। वह जो कह रहा, उसे पूरा कर दो। इसके बाद से ही धर्मेंद्र रुपये के लिए संतोष पर दबाव बनाने लगा। सोमवार को संतोष सिंह ने थाने में रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें धर्मेंद्र यादव और ध्रुव सिंह पता अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे के नाम और पते की तस्दीक कर रही है। उधर, जीयनपुर कस्बा निवासी संजय गुप्ता ने सोमवार को थाने में दो लोगों के विरुद्ध रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें जीयनपुर कोतवाली के टड़वा सरफुद्दीनपुर गांव निवासी संतोष यादव सहित दो लोगों को आरोपित किया है। बदमाश ने दुकानदार संजय गुप्ता से हर माह दस हजार की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

9 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago