Categories: Uncategorized

कांग्रेस के लिए बड़ी खुश’खब’री, इस दि’ग्गज ने निर्वि’रोध मा’री बा’ज़ी…

राजस्थान कांग्रेस का संसद में खुल गया खाता । निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए गये पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह। मदन लाल सैनी के निधन के कारण खाली हुई थी राज्य सभा सीट । कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को उतारा गया था राज्यसभा उपचुनाव में। सांसद में निर्विरोध चुने गए मनमोहन सिंह क्योंकि भाजपा ने नहीं उतारा उनके सामने कोई भी उम्मीदवार । संख्या बल के हिसाब से भी मनमोहन सिंह की जीत तय थी ।

दरअसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके मदन लाल सैनी के निधन के कारण संसद की एक सीट खाली हो गई थी इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं डॉ मनमोहन सिंह के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस का भी संसद में खाता खुल गया है ।अभी तक संसद के दोनों सदनों में राजस्थान से कांग्रेस का कोई भी प्रतिनिधित्व नहीं था हालांकि राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 26 अगस्त को होना था। लेकिन सामने कोई प्रत्याशी नहीं होने के कारण आज ही नामांकन वापस लेने के आखरी दिन डॉ मनमोहन सिंह को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह की तरफ से चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे जो जांच में सही साबित हुए हैं ।

विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के राज्यसभा सदस्य चुने जाने का सर्टिफिकेट भी हासिल कर लिया है । इतना ही नहीं मनमोहन सिंह के राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर राजस्थान विधायक दल और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से बधाइयां भी दी गई है ।

कांग्रेस हाई कमांड श्रीमती सोनिया गांधी को भी धन्यवाद किया गया कि उन्होंने मनमोहन सिंह को राजस्थान राज्यसभा के लिए कैंडिडेट के रूप में आगे किया। जिस समय मनमोहन सिंह को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित गया किया गया उस समय अशोक गहलोत भी वहां पर मौजूद थे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago