देवरिया- बाथरूम में घुसक’र दसवीं की छात्रा से अधेड़ ने की छेड़छा’ड़, विरो’ध करने पर पी’टा

देवरिया- क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर स्नान करते समय बाथरूम में घुसकर अधेड़ ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। उसने जब विरोध किया तो न सिर्फ उसकी पिटाई कर दी, बल्कि उठाकर पटक दिया जिससे किशोरी बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने परिवारवालों से आपबीती बताई। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित अधेड़ स्कूल से ही किशोरी के पीछे लगा था।

खबर के मुताबिक गांव की रहने वाली किशोरी (15) इलाके के ही एक स्कूल में दसवीं में पढ़ती है। वह बुधवार की दोपहर में स्कूल से लौटी। बैग कमरे में रखकर घर से सटे बाथरूम में नहाने चली गई। आरोप है कि इसी दौरान बगल के गांव में रहने वाला एक अधेड़, जो स्कूल से ही उसके पीछे लगा था, बाथरूम में घुस गया।

किशोरी ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने किशोरी की पिटाई कर जमीन पर पटक दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसी बीच आवाज सुनकर बड़ी बहन वहां पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया।

पीड़ित परिवार के अनुसार जब वे उलाहना देने आरोपी के घर गए तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। घटना के समय पीड़िता की मां बेटे के साथ रिश्तेदारी में गई थी। सूचना मिलने पर आनन-फानन में घर पहुंचने के बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचीं।

आरोपित और पीड़िता दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। प्रभारी थानेदार मनोज यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago