यूपी- मंत्रियों को विभाग आवंटित, जानें बलिया के दो विधायकों को कौन सा मिला मंत्रलाय?

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार हुआ। इसके दूसरे दिन गुरुवार को मंत्रियों के विभाग आवंटित कर दिये गए। करीब ढाई साल बाद बुधवार को राजभवन में 23 मंत्रियों को शपथ दिलायी गई थी, जिसमें 18 नए चेहरे शामिल हैं। विभागों के बंटवारे में जहां पहले के कुछ मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं, वहीं नए मंत्रियों को भी महत्व दिया गया है।

कैबिनेट सुरेश खन्ना को वित्त विभाग मिला, जय प्रताप सिंह चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बृजेश पाठक के पास ग्रामीण अभियंत्रण भी,चेतन चौहान को होमगार्ड विभाग मिला,श्रीकांत शर्मा को अतिरिक्त ऊर्जा भी मिला, मोती सिंह को ग्राम्य विकास विभाग

सिद्धार्थनाथ सिंह को खादी एवं ग्रामोद्योग, आशुतोष टंडन नगर विकास मंत्री बने, नंदी से स्टाम्प विभाग हटाया गया, महेंद्र सिंह जलशक्ति मंत्री बने, सुरेश राणा गन्ना विकास मंत्री बने, भूपेंद्र चौधरी के पास पंचायतीराज बना रहेगा, अनिल राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री, राम नरेश अग्निहोत्री को आबकारी विभाग, कमला रानी प्राविधिक शिक्षा मंत्री बनीं

स्वतंत्र प्रभार मंत्री – उपेंद्र तिवारी स्वतंत्र प्रभार खेल विभाग, धर्म सिंह सैनी आयुष के साथ CM के साथ अटैच, स्वाति सिंह महिला कल्याण एवं बाल विकास, नीलकंठ तिवारी पर्यटन एवं धर्मार्थ, कपिल देव अग्रवाल व्यवसायिक शिक्षा

, सतीश द्विवेदी बेसिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार, अशोक कटारिया परिवहन विभाग स्वतंत्र प्रभार, श्रीराम चौहान उद्यान एवं मंडी परिषद, रविंद्र जायसवाल स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प विभाग

राज्यमंत्री- गुलाब देवी राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा, , अनिल शर्मा वन राज्यमंत्री बनाए गए, धुन्नी सिंह खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री, मन्नू लाल कोरी श्रम राज्यमंत्री, संदीप सिंह चिकित्सा शिक्षा एवं वित्त

सुरेश पासी गन्ना विकास राज्यमंत्री, बलदेव ओलख जलशक्ति राज्यमंत्री, गिरीश चंद्र यादव आवास राज्यमंत्री, अतुल गर्ग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री, महेश गुप्ता नगर विकास राज्यमंत्री, आनंद स्वरूप शुक्ला संसदीयकार्य राज्यमंत्री

विजय कश्यप राजस्व राज्यमंत्री, गिरिराज धर्मेश समाज कल्याण राज्यमंत्री, लाखन राजपूत कृषि राज्यमंत्री, नीलिमा कठियार उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, चौधरी उदयभान लघु उद्योग राज्यमंत्री, चंद्रिका उपाध्याय PWD राज्यमंत्री, रमाशंकर पटेल ऊर्जा राज्यमंत्री, अजीत सिंह पाल इलेक्ट्रॉनिक राज्यमंत्री

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago