Categories: Uncategorized

अयो’ध्या वि’वाद को लेकर बा’बर वंश’ज का बड़ा ए’लान, अगर मेरी ये शर्त माने तो मंदिर…

इन दिनों बाबरी मस्जिद राम मंदिर ज़मीन का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है । इस पर जमकर सियासत हो रही है और अंत में यह सवाल उठता है कि आखिर जमीन किसको मिलेगी ? लेकिन इस बात का जवाब सुप्रीम कोर्ट ही तय करेगी । दोस्तों अभी कुछ दिनों पहले ही बाबर के एक वंशज प्रिंस टूसी सामने आए हैं और उनका कहना है कि यदि बाबरी मस्जिद जमीन पर राम मंदिर बने तो एक सोने की ईंट उनकी तरफ से होगी लेकिन उससे पहले उनकी एक शर्त है जिसे पूरा करना होगा ।

दोस्तों राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर कई बार मुद्दे उठे हैं और यह मुद्दा खासतौर पर चुनाव के समय और भी तेजी से उठाया जाता है। बाबरी मस्जिद और राम मंदिर के मुद्दे पर ज्यादातर सियासत में गर्मा गर्मी बढ़ जाती है । इस पूरे मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि राम मंदिर के निर्माण को दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है और रही बात सोने की ईंट की तो हम मंदिर में बाबर की एक भी ईंट नहीं लगने देंगे।

पूरा मामला दरअसल ये दोस्तों कि रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान प्रिंस टूसी ने मीडिया से कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट उन्हें राम मंदिर और बाबरी मस्जिद की जमीन को सौंप दी है तो वे इस जमीन को राम मंदिर बनाने के लिए दान कर देंगे । प्रिंस टूसी का दावा है कि वे पहले मुगल बादशाह बाबर के वंशज है और बाबर ने 1529 में बाबरी मस्जिद बनवाई थी ऐसे में बाबर के असली वंशज प्रिंस टूसी ही है।

प्रिंस टूसी का यह कहना है कि आखरी वंशज होने के नाते सरकार को यह जमीन उन्हें ही सौंप देनी चाहिए और यदि सरकार ऐसा करती है तो वे पूरी जमीन राम मंदिर बनाने के लिए दान कर देंगे । उनका कहना है कि हिंदू हो या मुस्लिम वह सभी धर्म का आदर करते हैं । 1992 के राम मंदिर आंदोलन में कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया था । इतना ही नहीं प्रिंस टूसी ने तो विवादित जमीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल कर दी ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 day ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago