बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक रखी गई। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा और समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनता का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी चिकित्साधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में निवास करें और लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे साथ ही कहा कि जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण हो चुका है वहां पर चिकित्सकीय कार्य अभिलंब आरंभ कर दिया जाए। साथ ही नवनिर्मित चिकित्सकीय भवनो को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए और वहां पर डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा अधिकारियों की कमी है। वहां पर रोस्टर वाइज चिकित्सकों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बलिया से बाहर रिफर करना बंद कर दीजिए अगर अति आवश्यक हो तो वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य जनपदों के चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क करके इलाज किया जाए। रेफर करने से मरीजों को ना केवल स्वास्थ्य असुविधा होती है अपितु धन की भी हानि होती है।
उन्होंने कहा कि बलिया को स्वास्थ्य का हब बनाना है। बलिया जनपद नहीं राष्ट्र है इसे स्वस्थ बनाए रखने में सभी के योगदान की आवश्यकता है। माननीय सांसद ने निर्देश दिया कि जिन ट्रामा सेंटरो में स्टाफ की कमी है। वहां पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती की जाए। उन्होंने सभी हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए और कहा कि जल्द से जल्द सभी का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन जाए जिससे की गरीब जनता को इसका लाभ मिल सके।
सांसद जी ने कहा कि बलिया में ऑक्सीजन प्लांट पर्याप्त मात्रा में लग चुके हैं। वहीं कुछ लोगों के द्वारा डॉक्टरों को डराने-धमकाने की शिकायत पर कहा कि इस संदर्भ में माननीय सांसद ने कहा कि आपको भरोसा दिलाया जाता है कि आपके ऊपर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं रहेगा। सरकार ने इसके लिए कानून बनाया है। डॉक्टरो को डराने धमकाने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।डॉक्टरों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में से एक है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…