बलियाः उभांव थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एम्बेसडर और स्विफ्ट डिजायर कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें 8 लोग घायल हो गए। जिसमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक हादसा उभांव के मझवलिया गांव के पास हुआ। जहां सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भीमहर गांव निवासी सुग्गा देवी (65) रविवार को अपने बेटे व पौत्र के साथ एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए कार से मऊ जिले के कटघरा मोड़ जा रही थीं।
उनका वाहन उभांव थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के पास से गुजरा। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला गया।
घटना में कुल 8 लोग घायल हुए। जिनमें सुग्गा देवी के अलावा उनका पुत्र जसवंत कुमार सिंह (37 वर्ष) व पौत्र रजनीश सिंह (18 वर्ष), वेद प्रकाश सिंह (32), भाई विजय प्रकाश (32) व अभिषेक श्रीवास्तव (33) निवासी बदनपुरा थाना गढ़वार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, घायल शिवानंद सिंह (28) व अजीत प्रकाश (28) को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…