Categories: बलिया

बलिया- व्यापारियों के अतिक्रमण पर रसड़ा में चला बुलडोजर

बलिया में अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा आ रही है। जहां अब शासन के निर्देश पर रविवार को रसड़ा में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका और तहसील प्रशासन के अधिकारी गंभीर दिखे। अभियान की शुरूआत नगर के भगत सिंह तिराहे से हुई। कार्रवाई को देख दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।

अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहला दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान तहसीलदार बंगला रोड, मिशन रोड, पानी टंकी मोड़, हॉस्पिटल रोड, मुंसफी मोड़, थाना रोड और प्राइवेट बस स्टैंड पर बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। फुटपाथ से लेकर नाली तक पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों से कई जगहों पर नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली।

बता दें कि एसडीएम सर्वेश यादव ने व्यापारिक संगठनों से बैठक कर अतिक्रमण हटाने को कहा था। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार भी कराया था। बावजूद इसके किसी ने अतिक्रमण नहीं हटवाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह, सीओ शिव नारायण, नगर पालिका ईओ राजेंद्र प्रसाद के साथ नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago