डिजिटलाइजेशन में पिछड़ रहा बलिया, जानिए क्या है वजह

बलिया। देश में डिजिटलाइजेशन का दौर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी नेटवर्क की परेशानी है। केंद्र सरकार ने डिजिटल युग को बढ़ावा देने के लिए पूरे जोर-शोर से तैयारी कर इंटरनेट पर लोगों को आधारित होने पर मजबूर कर दिया। लेकिन ग्रामीण अंचलों की बात करें तो डिजिटल युग के संसाधन यहां सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। बलिया में डीजल की कालाबाजारी होने से ग्रामीणों को नेटवर्क नहीं मिल रहा। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की।दरअसल ज्यादातर लोगों के पास नेटवर्क जिओ का है। लेकिन यह भी सच है कि बिजली गुल होते ही जिओ के नेटवर्क नेटवर्क के साथ और दुसरे नेटवर्क भी झुनझुना साबित हो जा रहे हैं। क्षेत्र में जिओ के टावर सर्वाधिक संख्या में लगे हुए हैं। सर्वाधिक लोगों के पास जिओ का नेटवर्क भी है। लेकिन टावरों पर काम करने वाले ऑपरेटर डीजल की कालाबाजारी करने लगे हैं। ऐसे में जब तक बिजली रह रही है। तब तक टावर संचालित हो रहे हैं। बिजली गुल होते ही टावर बंद हो जा रहे हैं। डीजल की कालाबाजारी से कोरोना काल में ऑनलाइन बच्चों की पढ़ाई, बैंकिंग, साइबर कैफे और तमाम नेटवर्क

पर आधारित काम ठप्प होते जा रहे हैं। ऐसे में ऑपरेटरों के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है। इलाके के बैरिया, रानीगंज, लालगंज,दलन छपरा,टोला शिवन राय, जयप्रकाश नगर, गोपाल नगर, शिवपुर कपूर दियर आदि स्थानों के टावर बिजली नहीं रहने पर नहीं चलने से काफी परेशानी का सामना उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने इस समस्या के प्रति जिओ के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago