Categories: बलिया

बलिया- ट्रेन में लावारिस बैग से 20 कछुए बरामद , पुलिस की जांच जारी

बलिया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जगह-जगह पर चैकिंग की जा रही है। पुलिस को बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर आजमगढ़-कोलकाता सप्ताहिक ट्रेन की जनरल बोगी से GRP ने एक लावारिस बैग से 20 कछुए बरामद किए। और फिर मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन दारोगा राजकुमार गौतम को GRP ने सभी कछुएं सौंप दिए।दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जीआरपी प्रभारी मार्कंडेय यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक मैनेजर सिंह, हेड कांस्टेबल अदनानशेख, कांस्टेबल उमाशंकर सरोज चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान सभी प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंचे। आजमगढ़-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल बोगी में जांच के दौरान एक लावारिस बैग से 20 कछुओं को बरामद किया। GRP ने लावारिश बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बोला।

GRP ने वन विभाग को सूचना देकर बुलाया और सभी कछुओं को सौंप दिया। वहीं अब मामले की जांच की जा रही है। आखिर ट्रेन में बैग कहां से आया।साथ ही CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago