बलिया – बारिश ने विकास के दावों की खोली पोल, शहर बना तालाब, सरकारी आवास तक जलमग्न!

बलिया में बारिश ने विकास के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है। जहां अब भारी बारिश के बाद शहर तालाब बन गए हैं। हालात ये हैं कि अब यहां घुटने तक पानी भर गया है। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है और वह नाव से आना-जाना कर रहे हैं। दो से तीन दिन की बारिश ने शहर की कई प्रमुख कॉलोनियों में जीवन को नारकीय बना रखा है। बारिश को बंद हुए दो दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। इसके बाद इन कॉलोनियों में कहीं नाव तो कहीं जुगाड़ की नाव का संचालन हो रहा है। नागरिकों ने इन कॉलोनियों में लाखों की लागत से अपना आशियाना खड़ा किया लेकिन अनियोजित विकास ने इनके जीवन को नारकीय बना रखा है।इन कालोनियों में न तो जलनिकासी की सही व्यवस्था है और न ही रास्तों की।

इन कॉलोनियों में बिगड़े हालात- तीखमपुर शिव विहार कॉलोनी, मंडी कॉलोनी, टैगोर नगर, श्रीराम बिहार कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, कल्पना कॉलोनी, केशवपुरम, छाया कॉलोनी, रामदहिनपुरम, मिड्ढी, आवास-विकास, काजीपुरा, जापलिनगंज, अमजतपाली, एससी कॉलेज के आसपास जलभराव से बुरा हाल है। इनमें कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या सालों पुरानी है। नगरपालिका आज तक इसका समाधान नहीं कर पाई है। तीन दिनों की बारिश का पानी न सिर्फ कॉलोनियों में बल्कि कई सरकारी कार्यालयों में भरा हुआ है। इसके निकालने के लिए कहीं नगरपालिका की ओर से तो कहीं संबंधित विभाग की ओर से पंपिंग सेट लगाए गए हैं। पानी को निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिल रही है।

कलेक्ट्रेट परिसर से लगायत, कलेक्ट्रेट कॉलोनी, जिला कारागार, एसपी कार्यालय, शहर कोतवाली, पुलिस लाइन, फायर ब्रिगेड, कृषि विभाग, वेयर हाउस, मंडी आदि में पंप सेटों को लगाकर पानी निकाला जा रहा है। बलिया-बांसडीह मार्ग पर भी घुटनों भर पानी लगा है। लोग जुगाड़ की नाव का सहारा ले रहे हैं। परेड ग्राउंड ने तालाब का रूप ले लिया है। बच्चे इसमें मस्तियां कर रहे हैं। वेयर हाउस से तो शकिंग मशीन से पानी निकाल कर कहीं और लेकर जाकर गिराया जा रहा है। जलभराव के कारण तिखमपुर में पेट्रोल पंप बंद पड़ा है। मालिक का कहना है कि एक घंटे में पंप से जितना पानी निकालते हैं उतना भर जाता है।जिले के ईओ का कहन है कि जल निकासी के लिए कई संस्थानों पर पंपिंग सेटों की व्यवस्था की गई है। कोशिश की जा रही है कि जल्द पानी निकाल लिया जाए।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago