Categories: बलिया

बलियाः मेडिकल बनाने के नाम पर सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने मांगे पैसे

बैरिया। सोनबरसा अस्पताल में मेडिकल कराने गए युवक ने चिकित्सकों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि रुपए नहीं देने पर चिकित्सक ने भगा दिया। जिसके बाद युवक ने डायल 112 को फोन कर पुलिस बुनाई। पुलिस युवक का थाने ले गई और कल मेडिकल करवाने की बात कहकर घर भेज दिया।

बता दें कि सोनबरसा अस्पताल में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट में घायल नौ लोग मेडिकल कराने गए थे। वह अस्पताल में बैठे थे कि एसडीएम निरीक्षण करने पहुंच गए लेकिन आरोप है कि एसडीएम के जाते ही चिकित्साधिकारी के सहयोगी ने अपनी मनमानी शुरु कर दी।

सहयोगी ने मेडिकल के लिए 200 रुपए जमा करने को कहा। आठ लोगों ने 200 रुपए जमा कर मेडिकल बनवा दिया। युवक संजय कुमार शर्मा निवासी सुरेमनपुर ने पैसा देने में असमर्थता बताई तो चिकित्सक ने मेडिकल करने से इनकार कर दिया। युवक ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। बदमाशों ने 28 अप्रैल की रात 10 बजे एक शादी समारोह से लौटते समय चिरैया मोड़ पर संजय शर्मा से बाइक छीनने का प्रयास किया और इस दौरान उससे मारपीट की गई।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विजय कुमार यादव का कहना है कि वह 29 अप्रैल से लगातार मेडिकल बनवाने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ सोनबरसा अस्पताल जा रहा है। पैसा मांगने की बात गलत व बेबुनियाद है। अकेले कई मरीजों का इलाज किया उसके बाद 12 लोगों का मेडिकल बनाया। बैरिया थाना को भी मेडिकल के लिए घायलों को पीएचसी कोटवां ले जाना चाहिए। कई बार मना करने के बावजूद वे भी यहीं आ जाते हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago