Categories: बलिया

बलियाः प्रॉपर्टी विवाद में बेटा-बहू ने मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट

बलिया के बांसडीह से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बेटा फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना बांसडीह के चोरकैंड गांव की है। जहां मंगलवार की मध्यरात्रि 67 वर्षीय रामजन्म राजभर अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी बीच उनके बेटे प्रमोद और बहू शांति देवी ने अचानक उनपर हमला कर दिया। बेटे-बहू ने बुरी तरह बुजुर्ग को पीटना शुरु कर दिया। चीख पुकार सुनकर दूसरे बेटे अशोक का परिवार बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जिसके बाद कोतवाल राजीव मिश्र मौके पर पहुंचे। परिजन रामजन्म को बांसडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रामजन्म के तीन पुत्र अशोक, प्रमोद और विनोद हैं। रामजन्म अशोक के परिवार के साथ रहते थे और प्रमोद-विनोद के परिवार को वह कुछ नहीं देते थे। कुछ दिनों पहले ही रामजन्म ने अपने गांव की जमीन बेची थी और सारा पैसा अशोक को दे दिया। बस इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। प्रमोद और उसकी पत्नी शांति देवी अपने हिस्से का पैसा मांग रहे थे। जब बुजुर्ग ने पैसे नहीं दिए तो आरोपियों ने लाठी-डंडो से पीटकर उनकी हत्या कर दी।

कोतवाल राजीव मिश्र ने बताया कि रामजन्म के नाती अंकित राजभर की तहरीर पर प्रमोद व शांति देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शांति देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटा प्रमोद घर से फरार है। गांव में सुरक्षा को देखते ही रात से ही पुलिस व पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago