Categories: बलिया

बलिया- बालू के अवैध खनन पर कार्रवाई, 2 जगह से बालू भरे 5 टैक्टर जब्त

बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन अधिकारी योगेंद्र भदौरिया ने अभियान चलाकर बालू माफियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर के पास लाल बालू लदे दो ट्रैक्टर और बांसडीह थाना क्षेत्र में 3 ट्रैक्टरों को पकड़कर चालान किया। खनन अधिकारी ने कहा कि बालू के अवैध कारोबार पर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई होगी। डंप बालू को सीज भी किया जाएगा। जहां से भी शिकायत आ रही है, वहां खनन विभाग की टीम पहुंच रही है। आज चांददियर और बांसडीह में कार्रवाई हुई है।

बता दें 5 साल से बैरिया क्षेत्र अवैध लाल बालू की तस्करी को लेकर चर्चा में है। बिहार के सोन नदी से नाविक चोरी कर बालू लेकर उस क्षेत्र के गंगा और सरयू के नदी घाट पर पहुंचते हैं। यहां से तस्कर उसे सस्ते रेट में खरीद कर, ट्रैक्टरों और ट्रकों से महंगे रेट में बिक्री करते हैं। सब कुछ देखकर कर भी जिला प्रशासन की ओर से लंबे समय से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा था। शिकायत पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए खनन विभाग को निर्देशित किया। जिसके बाद कार्रवाई की गई।

दरअसल क्षेत्र में सुबह से देर रात तक ट्रकों की लाइन रहती है। बालू के कोई कागजात नहीं होते। एक तरह से बिहार सरकार के राजस्व की क्षति कर चोरी के बालू की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने 3 टन लोड झेलने वाली सड़कों पर 80 टन बालू लोड कर सैकड़ों ट्रक सड़कों का सीना चीरते रहते हैं। इससे कोई सड़क बनती भी है तो दो महीने भी नहीं टिक पाती। सिताबदियारा के जयप्रकाशनगर से चांददियर तक तो गांव की सड़क से किसी मरीज को वाहन से लेकर अस्पताल जाना भी मुश्किल हो जाता है।

क्षेत्र के लालगंज, चांददियर, ठेकहा, रामगढ़ आदि इलाके में बालू की तस्करी का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। प्रशासन यदि कार्रवाई करे तो केवल बैरिया क्षेत्र में एक दिन 200 से अधिक ट्रक और ट्रैक्टर अवैध बालू लिए पकड़ में आ सकते हैं। हालांकि जिलाधिकारी के निर्देश पर अब लगातार कार्रवाई की बात कही जा रही है। देखना होगा कि कितने दिनों तक कार्रवाई जारी रहती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago