Categories: बलिया

बलिया- मदरसों में हाईटेक शिक्षा देने की कवायद, जानिए क्या बोले मंत्री धर्मपाल और दानिश अंसारी

बलिया। विधान भवन के तिलक हॉल में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक आयोग की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मदरसा शिक्षा को बेहतर करने पर चर्चा की गई। साथ ही वक्फ की संपत्तियों का नियमानुसार रखरखाव सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ और हज कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी भी शामिल हुए।

यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ और हज कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए मदरसा शिक्षा को बेहतर बनाते हुए मदरसों का आधुनिकीकरण किया जाए। वक्फ की संपत्तियों का नियमानुसार रखरखाव सुनिश्चित किया जाये और वक्फ संपत्तियों का उपयोग मदरसों के साथ ही अस्पताल बनाने जैसे जनहित कार्यों में किया जाये। अल्पसंख्यक वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले ताकि उन्हें सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करें।

साथ ही धर्मपाल सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक बहुल स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाए। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से ही समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाया जा सकता है। विभाग को और अधिक लोककल्याणकारी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा और अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्पक्षता से निर्वहन करना होगा।

बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों ने मंत्री को आयोग की व्यवहारिक समस्याओं से अवगत कराया जिसका मंत्री ने जल्द ही निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल को बैठक आयोजित करने को लिए धन्यवाद दिया। और कहा कि बैठक से विभाग और आयोग में एक नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार होगा और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना से काम करते हुए विभाग अपने उद्देश्यों की पूर्ति में सफल होगा।

राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मदरसों में पठन-पाठन नियमित रूप से और गुणवत्तापरक हो और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसलिंग के कार्यक्रम चलाए जाए। उन्होंने कहा कि टीम भावना और पॉजिटिव अप्रोच से ही सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार ने मंत्री को विभाग के कार्यां, दायित्वों और आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया और प्राप्त निर्देशों का यथाशीघ्र अनुपालन किये जाने को आश्वस्त किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago