बलिया- गांधी जयंती पर 40 कैदियों की होगी जेल से रिहाई, कैदियों में ख़ुशी की लहर

बलिया- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर 60 साल से अधिक उम्र के कैदियों की रिहाई के कैबिनेट के फैसले से जेल प्रशासन काफी उत्साहित है। कैबिनेट के इस फैसले को लेकर कैदियों में चर्चा होती रही।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो जनपद के जेल से 40 कैदियों की रिहाई हो सकती है। इसकी सूचना जेल प्रशासन ने शासन को भेज दी है। इसमें तीन महिलाएं व 37 पुरुष हैं। जिला जेल में कुल 40 कैदी ऐसे है जो 60 वर्ष से अधिक है।

इसकी खबर लगते ही इन कैदियों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। वह भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं इस तरह के कैदियों के परिवार वालों को भी उम्मीदें जग गई है। इसको लेकर कानून के जानकारों से सलाह भी लेने लगे हैं। साथ ही सरकार के इस फैसले का हर वर्ग के लोगों ने बेहतर बताया।

जेल कर्मी भी इसको लेकर चर्चा करते रहे। केबिनेट की मुहर लगते ही जेल प्रशासन इस तरह की कैदियों की लिस्ट के साथ ही कागजी रिकार्ड खंगालने में जुट गए है। अभी सभी को बापू जयंती के उस अवसर का इंतजार है जब इन कैदियों को जेल से सम्मान पूर्वक छोड़ा जाएगा।

जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य बताया कि कैबिनेट से इस संदर्भ में फैसला आ गया है। शासन का निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago