बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम एक युवक ने ब्यूटी पार्लर की दुकान बंद करने के दौरान युवती के साथ छेड़खानी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती अपनी मां के साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर चलाती है। प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम उसकी मां दुकान से थोड़ा पहले घर चली गई। करीब आठ बजे युवती अपनी दुकान बंद करने जा रही थी, तभी उसी गांव का एक युवक मौका पाकर दुकान में घुस गया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने जब विरोध किया तो वह उसे मारने लगा।
युवती की शोरगुल सुन आसपास के लोग इकट्ठा होते तब तक युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती से पूछताछ की तथा तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन में जुट गई। युवती का आरोप है कि यह मुझे एक साल से परेशान कर रहा है।
लेकिन आज इसने मेरे साथ अश्लील हरकत किया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती के बयान के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की छानबीन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…