2.35 PM- महिलाओं की सुरक्षा, मॉब लिंचिंग जैसे कुछ मुद्दों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है: पी वेणुगोपाल, एआईएडीएमके सांसद
2.12 PM- राहुल के बाद रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण अपनी बात रख रही हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि उन्होंने एंटनी की डील को आगे बढ़ाया है।
2.06 PM- भाषण देते-देते राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से हाथ मिलाया और उनके गले लग गए।
– राहुल गांधी ने कहा आप मुझे पप्पू कह सकते हैं लेकिन मेरे अंदर आपके प्रति घृणा नहीं है।
2.02 PM- मैं पीएम मोदी, आरएसएस, बीजेपी का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे कांग्रेस और हिन्दुस्तानी होने का मतलब समझाया-राहुल गांधी
1.58 PM- दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक पर हमले हो रहे हैं, पीएम मोदी चुप हैं। उल्टा उनके मंत्री हार पहनाते हैं- राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष
1.54 PM : हिन्दुस्तान पहली बार अपने इतिहास में महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहा है- राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष
1. 52 PM- लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बोलीं : रक्षा मंत्री को भी बात रखने का मौका मिलेगा। मैं चाहती हूं सदन अच्छी तरह से चले। अविश्वास प्रस्ताव में सीधे आरोप ना लगाएं। नियम के मुताबिक बहस हो, जो भी आरोप के बिना आधार के लगाए गए है अगर वो गलत होगा तो उसे कार्यवाही से हटाया जाएगा।
1.50 PM- लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा- मैं मानती हूं कि यह अविश्वास प्रस्ताव है, लेकिन बिना सबूत के आरोप न लगाने चाहिए।
1.47 PM- लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सांसदों को दी नसीहत।
1.46 PM- स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोबारा से शुरू हो गई है।
1.38PM- राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में भारी हंगामे के बाद सदन को 1.45 बज तक स्थगित कर दिया गया।
1. 35 PM – दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो रहे हैं, भारत में दाम ऊपर उठ रहे हैं- राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष
सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला मुख्य दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) शुक्रवार को लोकसभा में इस पर चर्चा की शुरुआत करेगा. लोकसभा में न प्रश्नकाल होगा और न ही लंच ब्रेक होगा. सत्तापक्ष को पूरा भरोसा है कि अविश्वास प्रस्ताव बुरी तरह गिर जाएगा. भाजपा को ये भी भरोसा है कि ये मौका उसे 2019 के चुनाव अभियान के लिए लांचपैड उपलब्ध करवा सकता है.
वहीं, विपक्ष ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है और उसकी मंशा मत विभाजन कराकर अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के जरिए सरकार की किरकिरी कराने की होगी. 18 जुलाई को स्पीकर सुमित्रा महाजन ने अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इसे समर्थन देने का ऐलान किया है.
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…