बलिया: आईबी के एलर्ट पर हुई ट्रेनों में सघन तलाशी

बलिया। आईबी द्वारा जारी एलर्ट पर प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुम्भ मेला के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर व ट्रेनों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर स्थानीय आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित राय के नेतृत्व में मॉडल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाए जाने की अपेक्षा की है। साथ ही उन्होंने आरपीएफ के अधिकारियों को मेला अवधि में इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में सघनता से चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश के अनुपालन में आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित राय अपने मातहतों को लेकर दिन भर चेकिंग करते रहे।

रेल पुलिस ने इस दौरान बलिया स्टेशन पर बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, अप ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस व साबरमती ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान यात्रियों के सामानों, बैग आदि को खोलवा कर चेक किया। उन्होंने यात्रियों से किसी अनजान वस्तु देखे जाने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। अमित राय ने बताया कि इस प्रकार का चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago