खेलो इण्डिया में चहकेंगी बलिया की ये बेटियां

बलिया। खेल के राष्ट्रीय शिखर पर बलिया का नाम पहुंचाने वाली 06 बेटियां यूथ नेशनल गेम्स ‘खेलो इण्डिया‘ में प्रतिभाग करने के लिए बुधवार को पुणे महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गयी। बेसिक शिक्षा बलिया की खेल रत्न पूजा पाण्डेय, अंजलि यादव, मीनाक्षी शर्मा, नेहा खरवार, प्रिया कुमारी और नेहा कुशवाहा (कस्तुरबा रसड़ा) पूरे देश की उन सर्वश्रेष्ठ 96 महिला खो-खो खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो भारत सरकार के ‘खेलो इण्डिया‘ उपक्रम के तहत आयोजित तृतीय नेशनल यूथ गेम्स में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलेंगी।

इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ 08 टीमों को क्वालीफाई करना होता है, जिसमे से एक उत्तर प्रदेश की खो-खो टीम भी है। इस टीम ने दमदार प्रदर्शन के बल पर देश के अन्य राज्यों की टीमों को हराते हुए यह मुकाम हासिल किया है। ये ऐतिहासिक सफलता बलिया के लिए और भी खास है, क्योंकि खेलो इण्डिया में खो-खो कोच के रूप में बलिया की ही अंतराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी और साउथ एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता मृगेन्दू राय भी शिरकत कर रही हैं।

बलिया खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह गामा, उपाध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव, सुनिल पाण्डेय, संजय कुंवर, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक सोनी, अंशु कुमार, क्रीड़ा भारती की अध्यक्ष श्रीमती कमला तिवारी, कोषाध्यक्ष कनक चक्रधर, बलिया वॉलीबाल संघ के सचिव नीरज राय, बलिया फुटबॉल संघ के सचिव अरविन्द सिंह अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह बलिया कुश्ती संघ के सचिव अरविन्द गुप्ता, अध्यक्ष कविलाश सिंह, बलिया बॉक्सिंग संघ के सचिव अजीत सिंह ने इनके सफल अभियान की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago