बलिया- डीएम की ज़िम्मेदारी संभालते ही IAS अदिति सिंह ने किया ट्वीट, कही ये बात !

बलिया डेस्क शनिवार को बलिया की नवनियुक्त डीएम अदिति सिंह ने जिलामुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के फौरान बाद अदिति सिंह ने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। वहीँ उनके इस ट्वीट पर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

अदिति सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा “उत्तर प्रदेश के पश्चिमी छोर पर स्थित हापुड़ से 1000 किलोमीटर की दूरी पर प्रदेश के पूर्वी छोर पर बलिया तक आ गई हूँ! बलिया मेरा 6 वां जिला है, इससे पहले पीलीभीत, रायबरेली, सुल्तानपुर, उन्नाव और हापुड़ में पिछले 8 सालों तक कलेक्टर के रूप में अपनी सेवा देने का सौभाग्य प्राप्त किया।”

वहीँ उनके इस ट्वीट पर जिले के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए हुए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

वहीँ एक यूजर रवि पाण्डेय ने लिखा “यह हमारे बलिया जिले का सौभाग्य है कि आप जैसे मजबूत आईएएस अधिकारी बलिया के डीएम हैं। आप पर गर्व है।”

वहीँ एक अन्य यूजर ने लिखा ” आपने मेरे गृह जनपद हापुड़ में बहुत अच्छा काम किया। हम आपको याद करेंगे। आप  की देख रेख में हमारे जिले में काफी शानदार काम हुआ है।”

वहीँ एक अन्य यूजर ने लिखा “वीरों की धरती जवानों का देश बागी बलिया उत्तर प्रदेश आप का स्वागत करता है।

जानकारी के लिए बता दें की अदिति सिंह ने बलिया के जिलाधिकारी के रूप में पहली महिला जिलाधिकारी होने का अनोखा रिकार्ड कायम किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago