अब रविवार को भी खुलेगा रसड़ा स्टेशन का रिजर्वेशन काउंटर

रसड़ा डेस्क : रेलवे स्टेशन रसड़ा का पीआरएस काउन्टर जो सप्ताह में रविवार को छोड़कर शेष दिनों में 08 बजे से 16 बजे तक रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों हेतु खुलवाया गया था, जो कि 21 फरवरी से रविवार को भी 08 बजे से 14 बजे तक खुलेगा।

इस समबन्ध मे मंडल वाणिज्य निरीक्षक आज़मगढ़ अखिलेश सिंह ने बताया कि इस प्रखण्ड में यात्री गाड़ियों की सँख्या में वृद्धि होने से आरक्षित टिकटों की मांग अत्यधिक बढ़ गई है। जिसके मद्देनजर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, वाराणसी संजीव शर्मा के निर्देश पर पीआरएस काउन्टर को रविवार को भी खोलने का निर्णय लिया गया है।

टिकट काउंटर खुलने से यात्रियों को टिकट प्राप्ति में हो रही समस्या समाप्त होगी और रेलवे के राजस्व में वृद्धि भी होगी। वही उत्सर्ग ट्रेन छपरा से फर्रुखाबाद चलती थी वह उत्सर्ग एक्सप्रेस 2 मार्च से छपरा से फर्रुखाबाद के लिए चलेगी। उत्सर्ग एक्सप्रेस 2 मार्च से छपरा से फर्रुखाबाद के लिए चलेगी जो पूर्व के नंबर बदल कर ट्रेन नंबर 18191 के जगह अब 05083 हो गया है। जो सप्ताह में 3 दिन मंगल, बुध, शनि अप छपरा से फर्रुखाबाद के लिए चलेगी तथा डाउन 18192 के जगह 05084 तीन मार्च से सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार से फर्रुखाबाद से छपरा के लिए चलेगी।

इस संबंध में कांग्रेस के जिला महासचिव विशाल चौरसिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इधर के लोगों के लिए यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से जो बंद पड़ी थी चलने से राहत मिलेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago