बलिया- फेसबुक लाइव करना पड़ा मंहगा, सुरहाताल में दो युवकों की डूबने से मौत !

बलिया डेस्क : बलिया में फेसबुक पर लाइव करना दो युवकों उस वक़्त मंहगा पड़ गया जब सुरहा ताल में नाव पर सवार होकर फेसबुक लाइव करने के चक्कर में अपनी जान गवा बैठे।

मामला बांसडीह इलाके का है।जहाँ दो युवकों की मौत  से पुरे इलाके में कोहराम मच गया। साथ में नहा रहे और युवकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाए। जानकारी के अनुसार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरिटार ग्राम के छह युवक आज अपरान्ह अपने ग्राम से एक छोटी नाव पर सवार होकर सुरहाताल के मध्य स्थित टीले पर जा रहे थे। नाव युवक ही चला रहे थे।

नाव पर युवक  फेसबुक लाइव करने लगे। युवकों ने फेसबुक पर मौजमस्ती का फोटो पोस्ट किया तथा इसका वीडियो भी बनाया। युवकों ने नाव पर ही खूब धूम धड़ाका किया । इसके कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई तथा सभी छह युवक डूब गए।

युवकों के शोर मचाने पर मल्लाहों ने सभी छह युवकों को ताल से बाहर निकाल लिया । इसमें दो युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले जाया गया । उनकी स्थिति गम्भीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया । दोनों मृत युवकों की शिनाख्त अनुज गुप्ता 25 व दीपक गुप्ता 26 के रूप में की गई है।

बांसडीह कोतवाली के प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है । पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago