बलिया की पहली महिला डीएम बनीं अदिति सिंह, एक हफ्ते बाद संभाली जिले की कमान !

बलिया डेस्क :  बलिया की पहली महिला जिलाधिकारी IAS अदिति सिंह ने आखिरकार आठ दिन बाद जिले की कमान संभाल ली। अदिति सिंह शनिवार को बलिया पहुची और कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पिछले 12 फरवरी को बलिया डीएम श्री हरी प्रताप शाही का तबादला कर जिले की कमान अदिति सिंह को दी गई थी लेकिन एक हफ्ते तक चार्ज नहीं सँभालने को लेकर कई तरह की चर्चा थी, वहीँ तमाम चर्चाओं पर विराम लगाते हुए आखिरकार अदिति सिंह ने चार्ज ले लिया है।

वहीँ नई डीएम अदिति सिंह  कार्यभार ग्रहण के दौरान  स्वागत के लिए पहले से ही कलेक्ट्रेट में तैनात अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैद दिखे। अदिति सिंह का जिले में आगमन करीब चार बजे हुआ, वे पहले अपने आवास पहुंची। उसके बाद पांच ट्रेजरी पहुंची, जहां उन्हें गॉड आफ आनर की सलामी दी गई। उसके बाद उन्होंने जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया।

जिलाधिकारी के स्वागत के लिए मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन, वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम के आगमन को लेकर सुबह से शाम तक प्रशासन पूरी तरह से उनके आगमन को लेकर गंभीर दिखा। वहीं जिला कोषागर में सुबह से ही साफ सफाई होती रही।

जैसे नवागत जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया और जिला कोषागार से वापस निकली अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गौरतलब हो कि बलिया में पहली बार महिला जिलाधिकारी के रूप में अदिति सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago