Categories: बलिया

बलियाः महिला की मौत के मामले में पति समेत सात पर दहेज हत्या का केस दर्ज

बलिया की नगरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति समेत सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक इलाके के पचफेड़वां निवासी कृपाशंकर सैनी ने पुलिस को दी गयी तहरीर में लिखा है कि बहन प्रियंका की शादी 19 फरवरी 2017 को मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सुधीर सैनी से हुई थी।

सुधीर प्रियंका के साथ मध्यप्रदेश के नीमच में रहता था। उनका 2 साल का बेटा भी है। चार सितंबर को सुधीर ने फोन पर प्रियंका ने सिर में चोट लगने और उपचार होने की जानकारी दी। इसके साथ ही कृपाशंकर वहां पहुंचा तो इलाज के दौरान उसकी बहन की मौत हो गई।

बहन की अचानक हुई मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालपक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति सुधीर के साथ, मृतका के सास-ससुर, जेठ व तीन ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago