Categories: बलिया

बलियाः अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार, तीन लोग घायल

बलियाः बांसडीह मार्ग पर एक कार पेड़ से जा टकरायी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार जारी है। वहीं गंभीर रुप से घायल एक युवक को वाराणसी रेफर किया गया है।

जाननकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात बांसडीह से बलिया की तरफ आ रही कार बांसडीहरोड के साहोडीह के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में दुबहड़ थाना क्षेत्र के बसरिकापुर निवासी अमन श्रीवास्तव व मुकेश यादव तथा आमघाट निवासी सुधीर यादव शामिल हैं। घायल अमन की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 day ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago