Categories: बलिया

बलियाः विंध्याचल धाम जाने के लिए इस तारीख से चलेगी रोडवेज बस

बलियावासियों के लिए अच्छी खबर है। अब शारदीय नवरात्र पर विंध्याचल धाम जाने के लिए आपको परेशानी नहीं होगी। क्योंकि रोडवेज ने विंध्याचल धाम जाने के लिए हर रोज एक बस चलाने का फैसला किया है। नवरात्रि के मौके पर यह बस रोज चलेगी। जिससे यात्री बिना किसी परेशानी के धार्मिक स्थल के दर्शन कर पाएंगे।

एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शारदीय नवरात्र के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाते है। ऐसे में 26 सितंबर से नवरात्र के मौके पर बस का संचालन शुरु होगा। चार अक्टूबर तक विंध्याचल धाम के लिए बस चलेगी। उन्होंने बताया कि रोडवेज ने इसके लिए अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है।

अगर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है तो बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए कुछ बसों को रिजर्व भी रखा गया है। बसों के संचालन के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा है। जहां से 24 घंटे संबंधित रूट पर निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान कर्मचारियों की टीम भी बसों के संचालन की निगरानी रखेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago