बलिया- जिला अस्पताल में बाहरी युवक टांका लगाता दिखा, विडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

बलिया डेस्क : कोरोनाकाल में हमारे अस्पताल और स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत सभी के सामने आ गयी है और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कमोबेश पूरे देश में, करीब करीब सभी राज्यों में एक तरह से मेडिकल व्यवस्था कोलेप्स हो चुकी है.

हमारे बलिया का हाल भी कुछ कुछ ऐसा ही है. जिसका अंदाज़ा आप जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के एक वायरल विडियो से लगा सकते हैं. वायरल विडियो बलिया के जिला असपताल  का बताया जा रहा है. विडियो में  ऑपरेशन थियेटर में एक बाहरी और अनट्रेंड व्यक्ति मरीज को टांका लगाते हुए दिख रहा.

वहीँ वायरल विडियो में टांका लगा रहे व्यक्ति का कहना है कि वो ट्रेनिंग करने आया है और यहाँ डाक्टर के कहने पर वो ये काम कर रहा है. वही इस वायरल पर डीएम श्रीहरि प्रताप शाही का कहना है कि अस्पताल में अगर कोई बाहरी  व्यक्ति है तो ये बेहद आपत्ति जनक है.डीएम ने कहा की इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी.

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 day ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago