आईआईटी मेंस के बाद आईआईटी एडवांस में बलिया के छात्रों ने लहराया परचम!

बलिया डेस्क : वैश्विक महामारी कोरोना द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के बीच बलिया के पिनैकल टेक्नो स्कूल के छात्र आईआईटी की परीक्षाओं में धमाल मचाते नज़र आ रहे हैं। अब पिनैकल के पांच छात्रों ने हाल ही सम्पन्न हुई आईआईटी एडवांस की परीक्षा में अभूतपूर्व

सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले आईआईटी मेंस में भी पिनैकल के कई छात्रों को बड़ी कामयाबी मिली थी। आईआईटी मेंस की परीक्षा के बाद पिनैकल के 12 छात्रों को आईआईटी एडवांस के लिए चयनित किया गया था। जिसमें 5 छात्रों को सफलता मिली है।सफल हुए छात्रों के नाम भोला, सत्यकाम मौर्य, सच्चिदानंद, अमिषा प्रजापति और रोहित गुप्ता हैं। आईआईटी मेंस में अमिषा प्रजापति 98 परसेंट के साथ स्कूल में प्रथम स्थान पर थीं। वहीं रोहित गुप्ता 97 परसेंट के साथ दूसरा स्थान पर थे।

छात्रों की इस कामयाबी के बाद जनपद में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि इन छात्रों की कामयाबी से ज़िले का नाम रौशन हुआ है। इस अवसर पर भृगुआश्रम स्थित पिनैकल टेक्नो स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण पांडेय ने सभी चयनित छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बीच यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह छात्रों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। कोरोना के कारण संस्था से दूर होते हुए भी छात्र तकनीकी माध्यमों से शिक्षकों के संपर्क में रहे। विगत वर्षों में भी पिनैकल ने ऐसे ही परिणाम दिए हैं।

यहां के छात्र आईआईटी, एनआईटी और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होते रहे हैं। जिससे जनपद का गौरव बढ़ा है। छात्रों ने सफलता का श्रेय शिक्षकों के परामर्श तथा अध्ययन के लिए उप्लब्ध कराई गई सामग्री को दिया।

छात्रों ने यहां ये भी कहा कि बलिया जैसे छोटे शहर से इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्रात्त करना किसी सपने से कम नहीं है और इस सपने को सच करने में पिनैकल वरदान साबित हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

13 hours ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago