JEE Advanced- बलिया के कीर्तिवर्धन ने पहली ही बार में बाज़ी मारी, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

बलिया डेस्क : बलिया के छात्र लगातार कमाल करते आ रहे हैं. सिविल सर्विस की परीक्षा से लेकर तमाम कम्पटीशन में जिले के छात्रों ने परचम लहराया है और नाम कमाया है. इस बीच अब अपने बलिया के ही कीर्तिवर्धन उपाध्याय ने भी कमाल कर दिखाया और बड़ी कामयाबी हासिल की है. आपको बता दें कि कीर्तिवर्धन उपाध्याय ने जेईई एडवांस परीक्षा में पहली बार में ही सफलता हासिल कर ली है.

कीर्तिवर्धन उपाध्याय को इस एग्जाम में 2704वी रैंक हासिल हुई है. कीर्तिवर्धन उपाध्याय हल्दी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बबुआपुर सोनवानी के रहने वाले हैं और जैसे ही उनकी कामयाबी की खबर आई, इलाके के लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी. इसके बाद इनके घर बधाई देने वालों को तांता लग गया. कीर्तिवर्धन उपाध्याय की इस कामयाबी पर न सिर्फ उनके घर वाले बल्कि पूरे इलाके के लोग फक्र महसूस कर रहे हैं.

विज्ञापन

कीर्तिवर्धन उपाध्याय ने इण्टरमीडिएट बलिया के ही नागा जी सरस्वती मंदिर माल्देपुर से किया है और इसके बाद ही उन्होंने इस एग्जाम में भी बाज़ी मार ली. अपनी इस सफलता का श्रेय कीर्तिवर्धन अपने घर वालों को देते हैं. वह कहते हैं कि उनके परिवार वालों ने उनका हर लिहाज़ से सपोर्ट किया जिसकी बदौलत वह आज यहाँ तक पहुंचे हैं.

अब रिज़ल्ट आने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री संजय दुबे से लेकर टीचर सत्य प्रकाश, प्रधानाचार्य आशीष सिंह समेत तमाम लोगों ने कीर्तिवर्धन को बधाई दी है और उनके सुनहरे भविष्य की कामना की है. हमारी तरफ से भी उन्हें ढेरों मुबारकबाद.

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago