बलिया- सीएमओ ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा, एएनएम के पति ने कर्मचारी को पीटा

बलिया में एएनएम से ट्रांसफर के लिए रिश्वत लेने और फिर कर्मचारी द्वारा एएनएम से अभद्रता करने का आरोप लगा है। जहां एएनएम के आक्रोशित पति ने हंगामा कर दिया। साथ ही कर्मचारी सुनील राम की पिटाई कर दी। हालांकि किसी तरीके से कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। साथ ही रिश्वत में लिया गया पैसा भी वापस कराया। सीएमओ के छुट्टी पर होने और जिम्मेदार अधिकारी मौजूद न होने के कारण पति ने किसी से शिकायत नहीं की।दरअसल रसड़ा निवासी मीना देवी नगरा स्वास्थ्य केंद्र पर एनएम पद पर तैनात हैं।आरोप है कि वहीं पर तैनात सुनील राम ने रसड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर ट्रांसफर के लिए 25 हजार रुपया लिए । दो माह बीतने के बाद भी ट्रांसफर नहीं कराने पर मीना पैसा मांगने लगी। सुनील उसे शाम को कमरे पर बुलाने लगा। परेशान होकर मीना ने इसकी जानकारी पति सत्येंद्र कुमार को दी। मामले का पता चलने पर मीना का पति अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ सीएमओ से शिकायत करने पहुंचे। कार्यालय में सुनील को देख भड़क गए और पिटाई कर दी। यह देख भीड़ जुट गई।

वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया और रिश्वत का पैसा वापस करवाया। हालांकि अब देखना होगा कि सीएमओ के छुट्टी से वापस आने के बाद मामले में क्या कार्रवाई की जाती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago