बलिया में पुलिस बूथ बना सपाईयों का मंच, 25 मिनट तक चली भाषणबाजी और देखती रही पुलिस!

बलिया में सोमवार को एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सिकंदरपुर के स्थानीय बस स्टैंड पर स्थिति पुलिस बूथ अचानक से सपा का मंच बन गया। सपाईयों ने पुलिस बूथ से करीब 25 मिनट तक भाषणबाजी की और फिर चलते बने। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस तमाशबीन बनी रही और सपा कार्यकर्ता पुलिस बूथ से पार्टी का प्रचार-प्रसार करते रहे। बता दे कि सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में साइकिल रैली निकाली।सपा कार्यकर्ता जनता के बीच अपनी पैठ बढ़ाने लोगों के बीच निकले। लेकिन अब इस साइकिल प्रचार अभियान में सपाईयों ने कुछ ऐसा किया जिससे अजब स्थिति पैदा हो गई। नगर भ्रमण करते करते अचानक सपाई स्थानीय बस स्टैंड पर मौजूद पुलिस बूथ पर पहुंचे और बूथ से ही भाषणबाजी करते रहे। 25 मिनट तक यह तमाशा चलता रहा पुलिस वहां खड़ी देखती रही। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हटने का आदेश दिया इसके बाद कार्यकर्ता चले गए।

वहीं मामला सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की लापरवाही है। इस सम्बंध में एसएचओ सुभाष चन्द्र यादव ने बताया कि सिपाही मौके पर मौजूद नहीं थे। इसी का सपा कार्यकर्ताओं ने फायदा उठाया। बाद में उनको हटा दिया गया। इससे पहले साइकिल रैली गांधी इंटर कालेज से निकलकर बस स्टैंड चौराहे पर समाप्त हुई।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago