बलिया में बड़े अधिकारी पर लगा 25 हजार का जुर्माना, ये है पूरा मामला !

बलिया। आरटीआई के तहत तय समय पर सूचना उपलब्ध ना कराना बलिया के तत्कालीन जन सूचना अधिकारी जिलाधिकारी को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने 25 हजार रूपए का अर्थदंड लगाते हुए तत्कालीन जन सूचना अधिकारी जिलाधिकारी बलिया के वेतन से तीन मासिक किश्तों में कराने का आदेश दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सोनू गुप्त ने सात मार्च 2019 को सूचना मांगी थी कि शहीद पार्क में किसके आदेश से महात्मा गांधी की प्रतिमा शौचालय के सामने स्थापित की गई है।महिलाओं के लिए बने शौचालय का इस्तेमाल पुरूष किस अधिकार और किसके आदेश से कर रहा है। गांधी जी की जो प्रतिमा लगी है वह कितने स्कॉयर फीट में लगी है। शहीद पार्क के अंदर जिन विभूतियों का स्मारक है उसके रखरखाव के जिम्मेदार कौन है और इसके लिए हर साल कितने पैसा खर्च किए जाते हैं। लेकिन अफसोस संबंधित सूचना अधिकारी से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद जब उन्होंने जिलाधिकारी से सूचना मांगी तो भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

आखिरकार सोनू गुप्त ने राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया। जिस पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने बीते 16 अगस्त 2021 को आदेश पारित किया कि तत्कालीन जन सूचना अधिकारी जिलाधिकारी बलिया के वेतन से अधिरोपित अर्थदंड की वसूली तीन समान मासिक किश्तों में कराये जानें का आदेश दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago