Categories: बलिया

बलियाः तुर्तीपार-भागलपुर सेतु पर भारी व बड़े वाहनों का आवागमन हुआ शुरु

सरयू (घाघरा) नदी पर बने तुर्तीपार-भागलपुर सेतु पर आज से भारी वाहनों का आवागमन शुरु हो गया है। हालांकि अभी वाहनों की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं होगी। अधिकारियों का कहना है कि पुल की मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

बता दें कि पिछले 8 महीने से पुल की मरम्मत का कार्य के चलते भारी व लोडेड वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिससे बड़े वाहनों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही थी। बड़े वाहन लगभग सौ किमी की दूरी तय कर के दोहरीघाट, बड़हलगंज से कपरवार घाट होकर देवरिया जा रहे थे। अब प्रतिबंध को हटा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण निगम लिमिटेड (देवरिया) के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि रविवार से पुल भारी व बड़े वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। हालांकि आदेश जारी किए गए हैं कि बड़े वाहनों की गति 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि रिपेयरिंग कार्य में बाधा उत्पन्न न हो सके। उन्होंने बताया कि जनता की मांग तथा उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुल पर भारी वाहनों का धीमी गति से आवागमन शुरू किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago