‘शेर-ए-बलिया’ चित्तू पांडेय के नाम से चलेगी हमसफर, जेपी के नाम पर होगा बकुल्हा रेलवे स्टेशन

बलिया में क्रांति की अलख जगाने वाले और शेर-ए-बलिया के नाम मशहूर स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय के नाम से अब ट्रेन चलेगी। बलिया से दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस अब स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय हमसफर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। बलिया संसद की पहल और राज्य सरकार के प्रस्ताव पर रेलवे ने अपनी सहमति दे दी है। जो की बलिया के लिए काफी गौरव की बात है।

दिल्ली के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस अब स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय हमसफर एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। इसका विस्तार छपरा तक किया जाएगा। सुरेमनपुर और युसूफपुर में भी इसका ठहराव किया जाएगा। इसकी स्वीकृति रेल मंत्रालय से दे दी गई है। यह जानकारी  सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को दी।

उन्होंने कहा कि एनएच-31 से एनएच-84 को जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसके लिए सोनबरसा, दलनछपरा, महुली घाट के रास्ते आरा तक फोरलेन की सड़क बनवाएगा। महुलीघाट पर बनने वाला सड़क पुल भी यही विभाग बनाएगा। इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार का भूतल परिवहन मंत्रालय उठाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। सर्वे के लिए आदेश जारी हो चुका है।

जय प्रकाश नारायण के नाम पर होगा बकुल्हा रेलवे स्टेशन– सांसद ने स्पष्ट किया कि सुरेमनपुर, चितबड़ागांव और युसूफपुर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाई जाएगी। इन स्टेशनों के प्लेटफार्म नंबर एक पर कोच डिस्प्ले लगाया जाएगा। शुद्ध पेयजल और पर्याप्त रोशनी के लिए जरूरी व्यवस्था की जाएगी। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि बकुल्हा रेलवे स्टेशन अब जयप्रकाश नगर रोड के नाम से जाना जाएगा।

राज्य सरकार के प्रस्ताव पर रेलवे ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। जल्द ही इस स्टेशन का नाम बदल जाएगा। सांसद ने बताया कि सोनबरसा मोड़ पर अमर सेनानी राधामोहन सिंह की प्रतिमा लगाने का कार्य चल रहा है। इसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो नवंबर में प्रतिमा का अनावरण हो जाएगा।
बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago