बलिया में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर, ANM के अभाव में टम्पू में प्रसूता की डिलीवरी

बलिया में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की एक बार फिर पोल खुल गई। जब एक प्रसूता को एम्बुलेंस नहीं मिली। और उसे टेंपू से ले जाना पड़ा इतना ही नहीं एएनएम नहीं होने की वजह से टेंपू में ही प्रसूता की डिलीवरी हो गई। गनीमत है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामले में परिजनों ने बार-बार फोन करने पर भी एम्बुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी का है, जहाँ सुभावती पत्नी रामबचन निवासी तेंदुआ को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस के आभाव में परिजन टैंपू से बघुड़ी हॉस्पिटल लेकर आए। लेकिन अस्पताल में कोई भी एएनएम  मौजूद नहीं थी। ऐसे में दर्द से प्रसूता तड़पती रही पर मौके पर कोई महिला कर्मचारी नहीं पहुंची और फिर मरीज को टेम्पू में ही बच्चा पैदा हो गया।

बता दें एएनएम संगीत राय की ड्यूटी उक्त समय पर थी। लेकिन MOYC, ने उन्हें इंद्र धनुष कार्यक्रम के लिए दूसरी जगह भेज दिया गया था। हॉस्पिटल में कोई लेडीज एएनएम नहीं थी। जबकि मेटल ऋतू सिंह पटेल से बात करने पर उनका कहना था कि मैंने तो उनकी ड्यूटी लगाई थी पर एम वाई सी ने यहां से हटा दिया था जबकि हॉस्पिटल में तीन सिफ्ट की ड्यूटी रहती है। ऐसे में अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं मामले में परिजनों ने आरोप लगाया है कि एंबुलेंस के लिए बार-बार फोन किया गया लेकिन उधर से एंबुलेंस की उपलब्धता नहीं होने की बात कही गई। आखिरी में फिर निजी साधन से अस्पताल प्रसूता को पहुंचाया जहां पर टैंपू में ही एनएम के अभाव में बच्चे का जन्म हो गया। इस घटना से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं बार बार को एम्बुलेंस की कमी देखी जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago