Categories: बलिया

बलिया स्वास्थ्य विभाग का लिपिक दयाशंकर बर्खास्त

बलिया स्वास्थ्य विभाग के लिपिक दयाशंकर को बर्खास्त कर दिया गया है। बुधवार को शासन द्वारा उनकी बर्खास्त का आदेश जारी हो गया है। बता दें कि 30 जनवरी 2019 को ही प्रशासन ने दयाशंकर को कार्यभार ग्रहणम करने का निर्देश दिया था।

इस बीच 29 फरवरी को बलिया सीएमओ ने दयाशंकर को कार्यमुक्त करन दिया लेकिन 15 दिसंबर 2021 तक भी उसने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। बल्कि दयाशंकर बलिया सीएमओ कार्यालय की उपस्थिति पंजिका में अपनी हाजिरी लगाता रहा। जो कि कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ है।

इस मामले में अपर निदेशक डॉक्टर एके पांडेय के द्वारा करीब सात माह से जांच की जा रही थी। उन्होंने 29 अगस्त 2022 को पत्र भेजकर दयाशंकर से अपना पक्ष रखने को कहा था। लेकिन जबाव न मिलने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्तगी आदेश में निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजागणपति आर. ने लिखा है कि सीएमओ चित्रकूट के अधीन स्थानान्तरित प्रधान सहायक दयाशंकर के खिलाफ सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के नियमों के अधीन विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई संस्थित की गई है।

गौरतलब है कि बलिया स्वास्थ्य विभाग में दयाशंकर का खूब दबदबा रहा। इसका कभी तबादला नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक कई नियुक्तियों में इस बाबू का ही सिक्का चला। सारी सिफारिश दयाशंकर के पास ही होती थीं सीएमओ केवल हस्ताक्षर करते ते। ऐसे में दयाशंकर लगातार अपनी मनमानी करता रहा। बिना ड्यूटी किए ही काफी समय से मुफ्त का वेतन ले रहा था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago