बलियाः मिड डे मील में अनियमितता बरतने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

बलियाः मिड डे मील में अनियमितता बरतने वाले प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बैरिया के इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय से हटाकर जू.हा. स्कूल हल्दी शिक्षा क्षेत्र बेलहरी में अटैच कर दिया गया है।

मामले में जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय बैरिया के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा मिड से मील योजना के चावल ( 7 क्विंटल) अपने घर भिजवाने का मामला सामने आया था।

जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया के द्वारा 7 मई को विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय का खाद्यान्न गृह पूरी तरह खाली मिला। बातचीत में प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्होंने कोटेदार के यहां से उठान कर खाद्यान्न अपने घर रख लिया है। इसके बाद अधिकारी प्रधानाध्यापक के घर जांच करने पहुंचे तो वहां से 24 बोरा खाद्यान्न बरामद हुआ।

उप जिलाधिकारी बैरिया के द्वारा प्रधानाध्यापक से स्टाक रजिस्टर मांगा तो सिंह ने जो रजिस्टर उपलब्ध कराया, उसमें खाद्यान्न का विवरण ही नहीं मिला। नवंबर के महीने से ही आधी-आधी जानकारी ही दी गई। आगे के महीनों का कुछ ब्योरा भी स्टाक रजिस्टर में दर्ज नहीं है।

जांच में सामने आया कि प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र सिंह के द्वारा अध्यापक सेवा नियमावली के विरुद्ध कार्य करते हुए अपने मूल दायित्वों का विपरीत स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण करते हुए सरकारी खाद्यान्न विद्यालय में न रखते हुए अपने घर पर रखा। पूरे मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दी, जिसमें सभी आरोपों की पुष्टि होती है।

रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उनको आधी वेतन दी जाएगी। निलंबन के चलते उन्हें मंहगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा। और उन्हे उपयुक्त मदों का भुगतान भी तभी होगा जब प्रधानाध्यापक साबित करे कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार वृत्ति या व्यवसाय में नहीं लगे हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी को जांच की कार्यवाही 15 दिन के अंदर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago