Categories: बलिया

बलिया- नाबालिग को मिला न्याय, 3 दुष्कर्मियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा

बलिया में एक नाबालिग को आज न्याय मिला है। जहां नाबालिग से ढाई साल पहले दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियो को कोर्ट ने 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट संख्या 10 ओमकार शुक्ला की अदालत ने सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। 3 आरोपियों हैप्पी तिवारी, हरिओम सिंह और अवनीश पांडेय को दोषी करार दिया गया और फिर 20-20 साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई।

2019 के मामले में सजा- तीनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपये के जुर्माना भी लगाया गया है। कोर्ट ने वसूली गई धनराशि का 50 प्रतिशत पीड़िता को देने का आदेश दिया है। बता दें रेवती थाना क्षेत्र के मूनछपरा गांव में 8 सितंबर 2019 को किशोरी के साथ गांव के ही 3 आरोपियों ने छेड़खानी और दुष्कर्म किया था।पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था। शिकायत पर ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

वहीं कोर्ट में अभियोजन पक्ष से देव नारायण पांडेय, विमल राय और बचाव पक्ष की ओर से अनिल राय और रामजी राय ने अपनी दलीलें अदालत के सामने पेश की। जांच में तीनों आरोपी दोषी पाए गए जिसके चलते 20-20 साल कारावास की सजा सुनाई गई।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago