बलियाः मिड डे मील में अनियमितता बरतने वाले प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें बैरिया के इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय से हटाकर जू.हा. स्कूल हल्दी शिक्षा क्षेत्र बेलहरी में अटैच कर दिया गया है।
मामले में जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि इस्लामिया प्राथमिक विद्यालय बैरिया के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा मिड से मील योजना के चावल ( 7 क्विंटल) अपने घर भिजवाने का मामला सामने आया था।
जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया के द्वारा 7 मई को विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय का खाद्यान्न गृह पूरी तरह खाली मिला। बातचीत में प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्होंने कोटेदार के यहां से उठान कर खाद्यान्न अपने घर रख लिया है। इसके बाद अधिकारी प्रधानाध्यापक के घर जांच करने पहुंचे तो वहां से 24 बोरा खाद्यान्न बरामद हुआ।
उप जिलाधिकारी बैरिया के द्वारा प्रधानाध्यापक से स्टाक रजिस्टर मांगा तो सिंह ने जो रजिस्टर उपलब्ध कराया, उसमें खाद्यान्न का विवरण ही नहीं मिला। नवंबर के महीने से ही आधी-आधी जानकारी ही दी गई। आगे के महीनों का कुछ ब्योरा भी स्टाक रजिस्टर में दर्ज नहीं है।
जांच में सामने आया कि प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र सिंह के द्वारा अध्यापक सेवा नियमावली के विरुद्ध कार्य करते हुए अपने मूल दायित्वों का विपरीत स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण करते हुए सरकारी खाद्यान्न विद्यालय में न रखते हुए अपने घर पर रखा। पूरे मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दी, जिसमें सभी आरोपों की पुष्टि होती है।
रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उनको आधी वेतन दी जाएगी। निलंबन के चलते उन्हें मंहगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा। और उन्हे उपयुक्त मदों का भुगतान भी तभी होगा जब प्रधानाध्यापक साबित करे कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार वृत्ति या व्यवसाय में नहीं लगे हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी को जांच की कार्यवाही 15 दिन के अंदर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…