बलिया- मातम में बदली बेटी के जन्म की खुशियां, सड़क हादसे में 2 की मौत, 5 घायल

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में एक गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि नवजात सहित 5 लोग घायल हैं। घायलों में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खड़े ट्रक से एक गाड़ी टकरा गई। जिसकी वजह से हादसा हुआ। दरअसल ऑपरेशन के बाद जन्मी बच्ची को लेकर परिवार मऊ से अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में फेफना थाना क्षेत्र के पियारिया में गाड़ी एक खड़े ट्रक में जा घुसी।

हादसा इतना भयानक था कि एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। और नवजात सहित 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसा गांव पहुंचने से 10 किलोमीटर पहले हुआ। सभी फेफना थाना क्षेत्र के कामपुर निवासी हैं। हादसे की खबर से परिजनों में मातम पसर गया। बेटी के जन्म की खुशियां मातम में बदल गईं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago