IT रेड पर बोले सपा नेता, कहा- सरकार की बौखलाहट से नहीं डरेंगे पत्रकार

बलिया। सच कभी-भी छुप नहीं सकता। और ना ही उसे दबाया जा सकता है। सच की आवाज बुलंद होती है। सच सामने आने पर ये आवाज सरकारों को चुभती भी है। और फिर इस आवाज को बंद करने की कोशिश की जाती है। लेकिन जितना सच को दबाया जाता है कि उतना ही आवाज तेज हो जाती है। बलिया में भी पत्रकारों और नेताओं ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है। इतिहास में पहली बार पत्रकारों ने कलम बंद और कैमरे ऑफ कर विरोध जताया। सरकार के निर्देश पर मीडिया घरानों पर छापामार कार्रवाई के विरोध में आज सैकड़ों पत्रकार सड़क पर उतर गए। पत्रकारों ने मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

वहीँ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ दैनिकभास्कर और भारत समाचार चैनल के कार्यालय पर ईडी द्वारा छापा मारना लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि भारत समाचार चैनल द्वारा सच दिखाने पर ब्रजेश मिश्र के घर व कार्यालय पर तथा दैनिक भास्कर के ऑफिस पर द्वेष वश छापा डाला गया। जो पूर्वाग्रह से ग्रसित है। कहा कि पहले झूठ खबर चलाने वाले और खबर दिखाने वालो पर करवाई की जाती थी लेकिन आज सच बोलने वालों पर सरकार द्वारा करवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में हजारों लोगों ने अपनो को खोया किन्तु सरकार इस महामारी में मरने वाले के परिजनों को कोई आर्थिक मदद नही दी गयी। भाजपा सरकार के पास मरने वालों का आज तक कोई आंकड़ा नही है। ऐसे समाचार को दिखाने व लिखने पर सरकार के द्वारा दैनिकभास्कर के ऑफिस व भारत समाचार चैनल के ऑफिस में ईडी के द्वारा छापा मरवाया गया जो सच बोलने व लिखने वालों की कलम तथा आवाज को दबाना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगार नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे है।

69 हजार में नौकरी के लिए लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने वाले बेरोजगारो पर सरकार के इशारे पर लाठिया बरसाई गयी। जिसके एक पटेल लड़की का हाथ टूट गया और एक युवक ने नदी में कूदकर जान दे दिया। कहा कि विकास का झूठा राग अलापने वाली भाजपा सरकार का कार्य कहि पर धरातल पर नही दिख रहा है। इसका उदाहरण बिल्थरारोड में देखने को मिल रहा है। जहाँ सड़के गढ्ढे में तब्दील हो गयी है। लोग सड़कों की धूल फांक रहे है। अंत मे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सच दिखाने वाले समाचार पत्रों और चैनलों के साथ खड़ी है। सड़क से सदन तक कि लड़ाई लड़ी जायेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago