Categories: बलिया

बलियाः दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर आधा दर्जन युवको से ठगी

बलिया के नरहीं में आधा दर्जनों युवकों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी की वारदात सामने आई है। बदमाश ने दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए ऐंठ लिए। पीड़ितों ने नरहीं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नरहीं में आधा दर्जन युवाओं ने दुबई में नौकरी की आस में एक ठग को तीन लाख से ज्यादा रुपए दे दिए। जब युवाओं ने अपना पैसा मांगा तो बदमाश मुकर गया। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक चौरा क्षेत्र के चंदन पटेल ने विदेश भेजने के लिए 65 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से रुपये लिए थे। इसके बाद आधा दर्जन युवकों का टिकट कराया और दुबई में शारजाह भेज दिया। वहां पहुंचकर सारे युवक एक महीने तक इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली।

थक हार कर युवा अपने घर वापस आ गए, इसके बाद युवकों ने चंदन से पैसे मांगे तो चंदन पटेल मुंबई भाग गया। इसके साथ ही वह पीड़ितों को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

जिले के नरहीं थाना क्षेत्र में आधा दर्जन युवकों ने दुबई में नौकरी पाने की आस में एक ठग को 65 हजार रुपये दे दिए। रुपये देने के बाद आरोपित ने उन सभी को दुबई से होते हुए शारजाह को भेज भी दिया। लेकिन, उनको वहां जाने के करीब एक माह के बाद भी नौकरी नहीं मिली उनको खुद के ठगे जाने की जानकारी हुई ठगी की जाने जानकारी होने के बाद सभी माह भर के बाद वापस अपने घर लौट आए।

पीड़ितों के अनुसार चौटा के आरोपित ने प्रति युवक 65 हजार रुपये लिया था। इस लिहाज से तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी के शिकार युवाओं ने वापस अपना पैसा मांगा तो आरोपित फरार हो गया। वह लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद चौरा के मुन्ना ठाकुर, अजय कुमार, राजकुमार शर्मा, मोहम्मद शकील, परसा के अखिलेश प्रजापति, सोहांव के आशीष भारती, नरहीं के सत्येंद्र ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago